2177 लोगो की हुई सैम्पलिंग, 34 पॉजीटिव केस पाये गये, 44 लोग स्वस्थ हुए

हरदोई -: एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 19 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 2177 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 34 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 44 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 390 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 286 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 78 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 557 है। उन्होने बताया है कि 10 मेडिकल/खाद्य सामग्री की दुकानों पर जॉच की गयी। जिसमें एमआरपी के अनुसार दवायें तथा उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया गया।

जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 251 है जिसमे से 29 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 33 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 115631 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 123 टीमों द्वारा 183 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 60 टीमो द्वारा 71 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 478 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *