फोटोशूट करवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

हरदोई-: हरदोई से शाहाबाद फोटोशूट करवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत,बेहटागोकुल थाने के करीब पेट्रोल पंप पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज़ रफ़्तार से जा रही मारूति आल्टो कार(UP78FK6478) जा घुसी जिसमें गोपाल पुत्र राधेश्याम कश्यप 18 वर्ष निवासी नवी पुरवा थाना कोतवाली शहर जिला हरदोई की मौके पर हुई मौत तथा चालक राघव उर्फ अनूप पुत्र श्रीकृष्ण श्रीवास्तव निवासी हरि पुरवा थाना कोतवाली शहर हरदोई घायल हो गए जिसका उपचार सीएचसी टोडरपुर में कराया गया है,एसएसआई जितेंद्र पाल सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *