कैदी सुधार हेतु जिला कारागार लुकसर कासना गौतम बुद्ध नगर (नोयडा ) में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा

गौतम बुध नगर ग्रेटर नोएडा-: कैदी सुधार हेतु जिला कारागार लुक सर कासना गौतम बुद्ध नगर (नोयडा ) में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा में कथा व्यास पंडित शिवाकांत जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने माखन चोरी करके यह संदेश दिया कि ब्रज गोपिकाओ के अंदर जो काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर अहंकार आदि विकार थे

उन्हें चुराकर ब्रज गोपिकाओ पवित्र कर दिया कालिया मर्दन की कथा में व्यास जी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने यमुना से विषैले काली नाग को निकालकर पवित्र कर दिया ठीक इसी प्रकार संत विद्वान गण अपने सत्संग एवं कथा के माध्यम से मनुष्य के अंदर जो विकार रूपी सर्प बैठा है उसे निकाल कर उन्हें पवित्र कर देते हैं

कथा में कैदियों ने बुराइयों से दूर रहने के लिए संकल्प लिया और कहा कि जेल से छूटने के बाद हम कभी कोई गलत काम नहीं करेंगे व्यास जी नें कहा कि पृथ्वी पर जब-जब अधर्म बढ़ता है और ब्राह्मण गाय संतों पर अत्याचार होता है तब तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर के दुष्टों का संहार करके संत एवं सनातन की पुनः स्थापना करते हैं

जेल में बंद कैदियों ने बड़े ही भाव से भगवान की कथा सुनी और बुराईयों से दूर रहने के लिए संकल्प लिया यह आयोजन जेल प्रशासन गौतमबुद्धनगर के द्वारा कराया जा रहा है जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह एवं जेलर अजय कुमार सिंह एवं जेलर जितेंद्र प्रताप तिवारी एवं डिप्टी जेलर सहित कई लोगों ने ब्यास पूजन किया इस आयोजन की सराहना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं डीजी जेल सहित सभी ने की

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *