दीपू अवस्थी की रिपोर्ट शाहाबाद-:भाजपा संगठन के निर्देश पर आज प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया गया इसी क्रम में भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत ने आज शाहाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 99 व 100 पर लाभार्थियों से सम्पर्क किया
अपने सम्पर्क अभियान में उन्होंने भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों को रोली अक्षत का तिलक लगा उनसे 2022 के चुनाव में भाजपा के लिये आशीर्वाद मांगा।

अपने सम्पर्क अभियान में उन्होनें लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गई योजनाओं के बारे बताया तथा उत्तर प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खडें हर व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाने का नाम ही भारतीय जनता पार्टी है।

सम्पर्क अभियान में उनके साथ भाजपा युवा मोर्चे के अध्यक्ष दौलतराम राठौर उपाध्यक्ष अजहर नबाज तथा भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविन्द गौतम मौजूद रहे।