2023 में इस दिन शनि देव देंगे अपनी यात्रा को विराम, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ- *आइए जानते हैं डॉक्टर संजय आर शास्त्री

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रहों में गिना जाता है। वहीं पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन भी शनि देव ही करेंगे। बता दें कि 17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे और इसके बाद 3 फरवरी 2023 शुक्रवार को शाम 07:35 पर अपनी यात्रा को इसी राशि में विराम देंगे। पंचांग में बताया गया है कि शनि अस्त की अवधि 28 दिन की रहेगी और शनि देव 3 मार्च को उदय होंगे। इस अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य, जैसे- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि नहीं किए जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि शुक्र अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं-

मकर राशि
शनि अस्त का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर पड़ेगा और इस अवधि में उनके लिए आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यवसाय व नौकरीपेशा जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलने की संभावना अधिक है। मीडिया व मार्केटिंग जैसे क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस दौरान उन्नति के कई मौके मिलेंगे और वह तरक्की प्राप्त भी करेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी शनि अस्त बहुत फलदायी साबित होगा। छात्रों के लिए यह समय उत्तम साबित होगा और उन्हें इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पढ़ाई व नौकरी के लिए अच्छे संस्थान में दाखिले के लिए यह समय उत्तम है। वहीं प्रेम के क्षेत्र में भी जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही आर्थिक वृद्धि के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि
शनि देव के अस्त से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इससे उन्हें कार्यक्षेत्र में नई नौकरी व उन्नति मिलने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। साथ ही कार्यस्थल पर वृषभ राशि के जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे उन्हें लाभ मिला सकता है। नौकरी के साथ आय के क्षेत्र में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान कई योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। डॉक्टर एस आर शास्त्री जी
चेयरमैन
सनातन धर्म मंदिर केंट वाशिंगटन
वैदिक एस्ट्रो साइंस फाउंडेशन ऑफ़ अमेरिका

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *