
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाएं जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है इन्हीं में से एक है मकर संक्रांति का पर्व जो बेहद खास माना जाता है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन संक्रांति कहलाता है ज्योतिष अनुसार सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उसे उसी नाम से जाना जाता है वही जनवरी के महीने में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं
ऐसे में सूर्य के इस परिवर्तन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है धार्मिक तौर पर संक्रांति का पर्व बेहद खास होता है इस दिन लोग भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और स्नान दान भी किया जाता है मान्यता है कि संक्रांति पर अगर कुछ चीजों को दान जरूरतमंदों और गरीबों को किया जाए तो ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति धनवान बन जाता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन सी चीजें है तो आइए जानते हैं।
मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान—
धार्मिक और ज्योतिष की मानें तो मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान अगर किया जाए तो राहु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है जनवरी में पड़ने वाली संक्रांति यानी की मकर संक्रांति को कई जगहों पर खिचड़ी के नाम से जाना जाता है इस दिन खिचड़ी के दान का भी खास महत्व होता है इस दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी का दान भी किया जाता है कहते हैं कि उड़द का संबंध शनि से होता है
इस दिन खिचड़ी का दान करने से शनिदोष दूर हो जाता है वही चावल का दान अक्षय फल प्रदान करता है। इस पवित्र दिन पर आप तिल का नाम भी कर सकते हैं ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष दूर हो जाता है वही मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान भी किया जा सकता है इससे ईश्वर की कृपा से घर परिवार में धन धान्य की कमी नहीं रहती है वही इस दिन घी का दान करने से सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।