इस कोने में लगाएं घोड़े की नाल, गरीबी का नहीं देखना पड़ेगा मुंह-आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री


अपने घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की कामना करते हैं। आर्थिक संपन्नता के लिए लोग ज्योतिष के द्वारा बताए गए उपाय अपनाते है लेकिन कई बार उसके भी फल नहीं मिलते हैं। इसका कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का होना हो सकता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो। घर का वातावरण सकारात्मक होने से न सिर्फ धन संपत्ति में वृद्धि होती है बल्कि परिवार के सदस्य भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी आर्थिक रुप से संपन्न होना चाहते है और घर की नकरात्मकता को दूर करना चाहते है तो घोड़े की नाल के उपाय को आजमाकर जरूर देखें। यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है, बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार घोड़े की नाल से घर की सुख-शांति को बचाया जा सकता है।
कैसे लगाएं घोड़े की नाल
सबसे पहले आप घोड़े की नाल खरीद कर लाएं। वैसे तो आप घोड़े की नाल लोहार से बनवा सकते हैं या फिर बाजार से भी ला सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं।
इसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं।
ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी।
अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें।
उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की पूजा करें।
घर के इस कोने में लटकाएं
घोड़े की नाल में एक काला धागा या रस्सी बाँध दे। इसके बाद इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दे। ये आर्थिक संपन्नता के साथ घर में शांति भी बनाए रखेगी।
घोड़े की नाल का पहनें छल्ला
घोड़े की नाल के छल्ले का उपयोग हर क्षेत्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। सामान्यतया इसका प्रयोग शनि के दुष्प्रभावों और बुरी आत्माओं से बचने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे शनि का छल्ला भी कहते हैं। इसे दाहिने हाथ की माध्यम अंगुली में धारण करना अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसी उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है। जो व्यक्ति इसे धारण करता है उसके जीवन में सुख संपत्ति और समृद्धि आती है।
घोड़े की नाल लगाने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनि देव मेहनत करने वाले से खुश रहते हैं। इसी कारण जो घोड़ा काफी दौड़ता है तो उसके पांव में लगी नाल भी घिसती है। घिसी हुई नाल ऊर्जा प्रदान करती है। नाल घर के दरवाजे पर लगाने से धन, सुख, समृद्धि बनी रहती है। बुरी नजर से बचे रहते हैं। नाल को इंग्लिश वर्णमाला के अक्षर यू के आकार में लगाना चाहिए। लेकिन काले घोड़े की वही नाल असरदार होती है, जो काफी घिस चुकी हो यानी कि काफी चल चुकी हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *