घर की सभी परेशानियों का हल है शमी का पौधा-डॉ संजय आर शास्त्री

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से न सिर्फ शनि की कृपा प्राप्त होती है बल्कि कई दोषों से मुक्ति भी मिलती है। 

सभी पेड़ों की पूजा किसी विशेष दिन करने से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। इस पौधे की पूजा विशेष रूप से शनिवार के दिन करने से आपको शनि दोषों से मुक्ति के साथ शनि की कृपा भी मिलती है।

ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि ये पौधा घर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इस पौधे को घर में सही स्थान पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है और ये सकारात्मकता को आकर्षित करता है। शनि से संबंधित होने की वजह से ही इस पौधे का नाम शमी है।

इस पौधे की नियमित पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे के कुछ उपाय आपकी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ संजय आर शास्त्री से जानें कि कैसे यह पौधा समस्याओं का निवारण करने में मदद करता है।

घर में शमी के पौधे का महत्व

हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष स्थान है। इस पौधे का वर्णन रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी किया गया है। रामायण में उल्लेख है कि जब भगवान राम ने लंका पर युद्ध के पूर्व विजय मुहूर्त में हवन किया था तो शमी का वृक्ष इसका साक्षी बना था और भगवान श्री राम ने भी लंका पर आक्रमण करने से पहले इस पौधे की पूजा की थी।

इस प्रकार शमी के पौधे का धार्मिक और पौराणिक दोनों ही रूपों में विशेष महत्व है। शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं और घर में आने वाली सभी बाधाएं मिट जाती हैं। अगर घर का कोई सदस्य साढ़े साती से पीड़ित है तो घर में शमी का पौधा लगाने से साढ़े साती का असर कम हो जाता है।

शमी का पौधा कब लगाना शुभ माना जाता है

वैसे तो आप शमी के पौधे को किसी भी दिन घर में लगा सकती हैं लेकिन यदि आप इसे शनिवार के दिन (शनिवार के दिन न करें ये काम)घर में लगाती हैं तो ये शनि दोष से मुक्ति के मार्ग खोलने में मदद करता है।

किस स्थान पर लगाएं शमी का पौधा

where to place shami plant at home

  • शमी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस शुभ पौधे को घर में गमले में यदि मुख्य द्वार के पास रखती हैं तो ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और घर से नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है। यदि आपके घर में गार्डन है तो इसे मुख्य द्वार के बाहर गार्डन में भी लगा सकती हैं।
  • इस पौधे को लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें क्योंकि इसे दक्षिण दिशा में कभी नहीं रखना चाहिए। यदि आप इस पौधे को पूर्व दिशा में रखती हैं तो ये घर में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करता है। इस पौधे को कभी भी गंदगी वाले स्थान पर न लगाएं और इसके आस-पास कचरा इकठ्ठा न करें।
  • शमी के पौधे को यदि आप घर की छत में रख रही हैं तो दक्षिण दिशा इसके लिए शुभ हो सकती है।

कष्टों के निवारण के लिए ऐसे करें शमी की पूजा

shami plant puja vidhi

  • प्रत्येक शनिवार को घर में लगे शमी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं और यदि आप सोमवार के दिन शमी के पत्ते भगवान् शिव को अर्पित करेंगी तो ये आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।
  • नियमित रूप से शमी के पौधे (शमी के पौधे की पूजा विधि ) में जल चढ़ाएं और किसी भी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलते समय इस पौधे के दर्शन जरूर करें।
  • इस पौधे की शनिवार के दिन पूजा करने के साथ शनि चालीसा पढ़ने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

शमी के पौधे के ये उपाय लाएंगे सुख समृद्धि

यदि आप शमी के पौधे में प्रत्येक शनिवार जल चढ़ाएंगी और इसकी पूजा करेंगी तो ये आपके घर में धन के मार्ग खोलने में मदद करेगा। शनिवार के दिन इस पौधे में दीपक जरूर प्रज्ज्वलित करें। इस उपाय से आपके सभी दोष दूर हो सकते हैं और यह पौधा घर के सदस्यों की उन्नति के मार्ग खोलने में मदद करेगा।

अगर यहां बताए तरीकों से आप शमी के पौधे की नियम से पूजा करती हैं तो आपके घर के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *