
22 अप्रैल, दिन शनिवार को गुरु गोचर करेंगे। देव गुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में स्थापित होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, 4 सितंबर को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर गुरु वक्री होंगे और 31 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर मार्गी होंगे।
इस साल गुरु गोचर की खास बात यह है कि गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अक्षय तृतीया के दिन होने जा रहा है और दूसरा यह कि गुरु गोचर शनिवार के दिन होने वाला है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ संजय आर शास्त्री जी का कहना है कि गुरु गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा मगर इन विशेष 4 राशियों को गुरु गोचर के कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और ढेरों लाभ प्राप्त होंगे।
मेष राशि
गुरु गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों के सभी कार्य पूरे होंगे। मेष राशि वालों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और दांपत्य जीवन (सुखी दांपत्य जीवन के उपाय) में पुनः मधुरता स्थापित होगी।
मिथुन राशि
गुरु गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को धन लाब हो सकता है। खोया या दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। मिथुन राशि के स्टुडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में शीघ्र ही सफलता हासिल होगी।
![]()
सिंह राशि
गुरु गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों को नया वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। सिंह राशि वालों की आध्याम में रुचि बढ़ेगी। सिंह राशि वालों को नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) के लिए बेहतर ऑफर आ सकता है।
धनु राशि
गुरु गोचर के प्रभाव से धनु राशि वाले लोगों को बेहतरीन सफलता हाथ लगने वाली है। छात्रों के लिए यह समय उत्तम साबित होने वाला है। प्रेम संबंध गहरा होगा और विवाह के लिए यह समय अनुकूल होगा।
![]()
मकर राशि
गुरु गोचर के प्रभाव से मकर राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा। मकर राशि के लोगों को पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों का साथ आपको आगे बढ़ाएगा।
