56 नहीं बल्कि इन 5 प्रकार के भोग से ही प्रसन्न हो जाते हैं श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर जरूर करें अर्पित-जानिए डॉ संजय आर शास्त्री

 

Janmashtami 2023: 5 प्रकार के भोग हैं जिन्हें बनाना भी आसान है और अगर आप बाजार से खरीदना चाहें तो आपको ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये 5 प्रकार की चीजें जिनका भोग लगाकर आप कान्हा जी को प्रसन्न कर सकते हैं साथ ही उनका आशीर्वाद भी पा सकते हैं…

Janmashtami 2023

 आपने ये बात तो सुनी होगी कि कान्हा जी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। हालांकि आम आदमी के लिए इसे पूरा कर पाना संभव नहीं होता। ऐसे में अब मन में ये सवाल उठता है कि अगर हम 56 भोग जन्माष्टमी पर कान्हां जी को न लगा पाएं तो क्या वो प्रसन्न नहीं होंगे?…अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो 56 भोग तैयार करने में परेशान हो जाते हैं तो आपको बता दें कि 56 भोग नहीं बल्कि 5 प्रकार के भोग से ही श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं। ये ऐसे 5 प्रकार के भोग हैं जिन्हें बनाना भी आसान है और अगर आप बाजार से खरीदना चाहें तो आपको ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 प्रकार की चीजें जिनका भोग लगाकर आप कान्हा जी को प्रसन्न कर सकते हैं साथ ही उनका आशीर्वाद भी पा सकते हैं…

Janmashtami 2023

श्री कृष्ण को जन्माष्टमी पर लगाएं इन 5 चीजों का भोग

धनिया पंजीरी- श्री कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग भी काफी पसंद है। ऐसे में आप इसका भोग उन्हें लगा सकते हैं। इसे बनाते हुए आप इसमें मिसरी, काजू, बादाम और घी जरूर मिलाएं। फिर इसे बनाकर कान्हा जी को भोग लगाएं।

माखन मिसरी- भगवान कृष्ण को भोग में जो चीज सबसे ज्यादा प्रिय है वो है माखन मिसरी। कहा जाता है जो भी जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन के साथ मिसरी मिलाकर भोग लगाते हैं उनपर वो अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

Janmashtami 2023

खीर- श्री कृष्ण को खीर भी काफी प्रिय है ऐसे में आप उन्हें खीर भी बनाकर भोग लगा सकते हैं। यहां ध्यान रहे कि खीर चावल की बनी हो।

पंचामृत- पंचामृत भी कान्हा जी की पूजा में शामिल किया जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। पंचामृत बनाते हुए उसमें दूध-दही, घी, तुलसी पत्र, गंगाजल और शहद जरूर मिलाएं।

खीरा- भगवान कृष्ण की पूजा में माखन-मिश्री जैसे जरूरी होता है ठीक उसी तरह खीरा भी खास माना जाता है। खीरे को कृष्ण जी के जन्म के तौर पर देखा जाता है ऐसे में इसे पूजा में जरूर शामिल करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *