होली के दिन भूलकर भी दान में न दें 7 चीजें, हो सकती है धन हानि-आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री जी

होली के दिन यदि आप ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन आपको कुछ विशेष चीजों का दान करने से बचना चाहिए। 

होली मुख्य रूप से रंगों का पर्व है और इस दिन की तैयारी लोग कई दिनों पहले से करते हैं। जहां एक तरफ होली में रंग गुलाल खेलने की प्रथा है वहीं होलिका दहन के दिन इसकी अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली में कुछ ज्योतिष उपाय आपके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं।

ऐसे ही उपायों में से एक है होली में दान-पुण्य करना। होली के दिन यदि कोई व्यक्ति सही चीजों का दान करता है तो उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और सदैव खुशहाली बनी रहती है। वहीं ज्योतिष में एक मान्यता यह भी है कि इस दिन आपको भूलकर भी कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपके घर में समस्याएं आ सकती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य  डॉ संजय आर शास्त्री जी से जानें आपको होली के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

कपड़ों का दान न करें

do not donate clothes on holi

वैसे तो आपको हमेशा गरीबों को दान में उनकी जरूरत का सामान देना चाहिए, लेकिन होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन आपको भूलकर भी उन वस्त्रों का दान किसी गरीब को भी नहीं करना चाहिए जो आपने कभी पहने हों। दरअसल मान्यता है कि होली के दिन ऐसे कपड़ों का दान करने से आपके घर की खुशहाली जा सकती है। अगर आपको इस दिन कपड़ों का दान करना है तो नए वस्त्रों का दान करें।

 

लोहे या स्टील के बर्तन

यदि आप होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करते हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंच सकता है। इस दिन आप कोई भी मेटल किसी को दान या गिफ्ट न करें। हालांकि यदि आप समर्थ हैं तो किसी कन्या को होलिका दहन के दिन स्वर्ण का दान कर सकते हैं, ये आपके लिए फलदायी होगा।

पैसों का दान

do not donate money on holi

होली के दिन आपको किसी भी रूप में पैसों का दान नहीं करना चाहिए। मुख्य रूप से होलिका दहन की रात में किसी को भी पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

सफ़ेद चीजों का दान

होलिका दहन (होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023) के दिन आपको किसी भी सफ़ेद चीज का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन यदि आप किसी को दूध या दही का दान करते हैं तो शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से चंद्रमा के दोष भी लग सकते हैं। इस दिन किसी व्यक्ति को चीनी और चावल का दान भी नहीं करना चाहिए और भूलकर भी किसी से दान में दूध नहीं लेना चाहिए।

श्रृंगार की चीजों का न करें दान

never donate makeup things on holi

होलिका दहन के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के दिन अग्नि में नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है। इस दिन आप अपनी कोई भी सुहाग की इस्तेमाल की हुई चीजों को भी दूसरी महिला को न दें। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह हो सकता हैं।

 

सरसों का तेल

होली के दिन तेल का दान करने से भगवान शनि या शनि ग्रह नाराज हो सकते हैं। दरअसल सरसों का तेल दान में देने से शनि मुक्ति मिलती है, लेकिन होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है और इस दिन तेल का दान न करने की ही सलाह दी जाती है।

आपको इस दिन अपने घर में इस्तेमाल होने वाले किसी भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। होते हैं। यह व्यक्ति को शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हालांकि इस्तेमाल किए हुए तेल का दान करने से विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए इस्तेमाल किए हुए तेल का दान न करें। विकल्प के रूप में किसी भी शुभ व्यक्ति का दान करने के लिए ताजे तेल का प्रयोग करें।

कांच का सामान

हम में से कई लोग होली के दिन एक -दूसरे को उपहार देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप किसी को कोई उपहार दे भी रहे हैं तो कांच का सामान दान में न दें। ऐसा करने से आपके घर में समस्याएं आ सकती हैं। यदि उपहार देना भी है तो होलिका दहन के दिन ऐसा कोई सामान न दें।

यदि आप होली के दिन इनमें से किसी भी चीज का दान करते हैं तो आपके घर की समृद्धि दूर हो सकती है और धन की हानि हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *