शाहाबाद में राम लीला पठकाना की तरफ से धूम धाम से निकाली शिव बारात,देखने को उमड़ा जन सैलाब

 

हरदोई शाहाबाद से दीपू अवस्थी की रिपोर्ट-:शिव बारात की झांकियों में चंद्रयान3 की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही

शाहाबाद में शिव बारात बड़ी धूम धाम से निकाली गई इसको देखने के लिय बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद रहे जगह जगह पर बारात का स्वागत किया गया नगरपालिका से चलकर दिलेरगंज बड़ी बाजार डॉ0राम नाथ मिश्रा जी के आवास पर जहाँ संजय मिश्रा बबलू अध्यक्ष राम लीला ने बारात का स्वागत किया बारात घास मंडी तिराहे से सत्संग भवन होते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नाथ त्रिपाठी के आवास के बाहर जहाँ पर पूर्व प्रमुख ने सभी का स्वागत कर सभी को जलपान भी कराया बारात बारात गल्लामंडी होते हुए चौक सरदारगंज चौकी पर जाकर समापन हुआ हर साल की भांति इस वर्ष का आयोजन कुछ अलग अंदाज में होने जा रहा है इसकी तैयारी समय से पूर्व की निर्धारित कर ली गयी थी इस वर्ष राम लीला पठकाना की कमेटी भी बारात में अलग अंदाज में दिखी सभी कमेटी के सदस्यगढ़ गले मे icard डाले हुए अपनी अपनी जगह पर मुस्तैद दिखाई दिये अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू महामंत्री अनमोल गुप्ता के नेतृत्व इस वर्ष की राम लीला का आयोजन देखने वाला होगा कमेटी के सभी सदस्य की भूमिका राम लीला के प्रति बड़ी मेहनत लग्न से दिखाई दे रही है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *