हरदोई में इंसानियत शर्मसार बेजुबान कुतिया के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरदोई | संडीला | NBM हिंदी न्यूज़-: हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास एक युवक द्वारा बेजुबान कुतिया के साथ कथित रूप से अमानवीय हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी की करतूत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद सफीक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *