सपा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

🚨 NBM हिंदी न्यूज़ 🚨

 

सपा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में शामिल मुलायम सिंह यादव परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज को मौत का कारण बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

सूत्रों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

 

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही लखनऊ से लेकर सैफई तक शोक की लहर दौड़ गई। सिविल अस्पताल में परिवार के सदस्य, समर्थक और शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोग लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

 

मुलायम सिंह यादव परिवार पहले से ही राजनीतिक और पारिवारिक रूप से प्रदेश की राजनीति का केंद्र रहा है। ऐसे में प्रतीक यादव के निधन की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

📍 लखनऊ

🗞️ विशेष रिपोर्ट : NBM हिंदी न्यूज़

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *