नई दिल्ली-:बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कचहरी स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन शंटिंग के लिए जा रही थी। इस बीच राहत की बात यह रही कि जिस समय ट्रेन पटरी से उतरी उस समय उसमें कोई यात्रि नहीं था। इस हादसे के बाद डाउन लाइन का ट्रैफिक कई घंटे के लिए बाधित हो गया। इस बीच किसी तरह केे जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही घटना की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और काम में जुट गई। हालांकि टीम ने काफी प्रयास के बाद बाधित मार्ग को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने क्षतिग्रस्त डिब्बो को काटकर अलग किया। जानकारी मिली है कि घटना के समय ट्रेन वॉशिंग के लिए जा रही थी। यही वजह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई मौजूद नहीं था। घटना में ट्रने के चार पहिए पटरी से उतरे बताए गए।