हरदोई शाहाबाद दीपू अवस्थी की रिपोर्ट-:भारतीय जनता पार्टी के नीति विषयक शोध विभाग के अवध क्षेत्र सह संयोजक अमित मिश्रा व भाजपा जिला महामंत्री ने मोहल्ला अल्लाहपुर के राजबहादुर जाटव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समरसता सहभोज किया
भाजपा नेता ने बताया कि संघ सदैव समरसता के कार्यक्रम करता आया है उन्होनें कहा कि संघ का ध्येय वाक्य है “धर्मो रक्षत रक्षितः ” अर्थात आप धर्म की रक्षा करें तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म को ऊंच नींच के आधार पर तोड़ने का कुचक्र रचा जा रहा है
इसको बचाने कद लिए इस प्रकार के सामाजिक समरसता सहभोज जैसे आयोजन होते रहने चाहिए
इस कार्यक्रम में भाजपा के सभासद विनोद राठौर यदुवीर सिंह महेंद्र बाल्मीकि ,सुभाष रस्तोगी ,कमलेश सिंह ,अभिजीत गुप्ता ,जितेंद्र राठौर ,भाजपा नगर मंत्री अजय प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के सह संयोजक अमित मिश्रा व जिला महामंत्री ने राज कुमार जाटव के यहाँ किया भोजन