लखनऊ- उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। पहले साप्ताहिक बंदी मंगलवार, फिर गुरुवार तक थी। अब इसे बढ़ाकर सोमवार यानी 10 मई सुबह सात बजे तक के लिए कर दिया है। सरकार के फैसले के अनुसार लॉकडाउन को चार और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
यूपी में 10 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब चार दिन और रहेगा कोरोना कर्फ्यू