इन तीन राशियों पर बन रहती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा, कभी नहीं होता आर्थिक नुकसान आइए जानते हैं डॉक्टर संजय आर शास्त्री जी


ब्राह्मांड के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन यदि कोई जातक उनका व्रत रखता है एवं विशेष पूजा करता है तो उसे अपार धन लाभ होता है। विष्णु भगवान की पूजा से उसे लक्ष्मी माता की कृपा भी प्राप्त हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ राशियों ऐसी भी जिन्हें भगवान विष्णु की कृपा से कभी धन की हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में पूरी जानकारी।
वृषभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्री हरि विष्णु का वृषभ राशि अत्यंत प्रिय है। इस राशि के जातकों को हमेशा भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इन्हें किसी भी कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त हो जाती है। अन्य कई साधन-संसाधनों से धन लाभ के योग बनते हैं। कभी धन हानि नहीं होती है। जातकों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से इस राशि के जातकों को सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है।
कर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर भी भगवान श्रीहरि विष्णु का आर्शीवाद बना रहता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा से जातक अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। इन्हें कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही मृत्यु के बाद जातकों को मोक्ष की प्राप्ति होने की भी मान्यता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से इस राशि के जातकों सभी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों पर भगवान श्रीहरि विष्णु एवं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहने की मान्यता होती है। इस राशि के जातकों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। अन्य कई स्त्रोतों से धन लाभ होता है। साथ ही इन्हें व्यापार और नौकरी में भी सफलता मिलने की मान्यता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *