ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे-आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री

चंदन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है और आपने कई लोगों को इसका तिलक लगाते हुए भी देखा होगा। आइए जानें माथे पर इस तिलक को लगाने के ज्योतिषीय लाभ क्या हैं

सनातन धर्म में न जाने कितनी ऐसी प्रथाएं हैं जिनका अनुसरण हम हमेशा से करते चले आ रहे हैं। न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिनका हम पालन करते हैं और  इससे हमें लाभ भी मिलता है। ऐसी ही एक प्रथा है माथे पर तिलक लगाना।

प्राचीन काल में जब राजा महाराजा युद्ध पर जाते थे तब उनकी विजय की कामना लिए हुए उनकी पत्नियां माथे पर तिलक लगाती थीं और उनकी विजय की कामना करती थीं। तभी से तिलक को विजय का प्रतीक माना जाने लगा और यही नहीं पूजा में भी तिलक का अलग महत्व शुरू हो गया।

लोग भगवान को तो तिलक लगाते हैं और अपने माथे पर भी इसे लगाते हैं। तिलक कई अलग-अलग चीजों से लगाया जाता है जिसमें हल्दी, चंदन, कुमकुम, सिंदूर आदि से तिलक लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

ख़ासतौर पर माथे पर चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति को विशेष लाभ होते हैं। आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री से जानें कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने के क्या लाभ मिल सकते हैं।

ऊर्जा के चक्रों को नियंत्रित करता है

ज्योतिष की मानें तो माथे के ठीक बीच के स्थान में ही ऊर्जा के सात चक्र होते हैं। इसी वजह से इस स्थान को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। चंदन का तिलक माथे के बीच में लगाने से सभी तरह के चक्रों को एक साथ नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

मन को शांत रखता है

चंदन में एक शांत और सुखदायक सुगंध होती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। चंदन की सुगंध मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में भी सुधार कर सकती है। जब आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो इसकी भीनी सुगंध मस्तिष्क को शांति देने में मदद करती है और अशांत मन को भी शांत रखता है।

त्वचा को ठंडक देता है

चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को कई तरह से ठंडक प्रदान करने में मदद करती हैं। अगर आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो आपको त्वचा के साथ शरीर को भी ठंडक प्रदान करने में मदद मिलती है।

चंदन के कूलिंग गुण त्वचा को आराम देने के साथ कई समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। यदि हम गर्म मौसम में माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो ज्यादा लाभकारी होता है। चंदन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

चंदन का तिलक लगाने के आध्यात्मिक लाभ

हिंदू धर्म में तिलक को आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति अपने भीतर के आत्म से जुड़ सकता है और शांति की भावना महसूस कर सकता है।

चंदन का तिलक भगवान की आस्था का प्रतीक माना जाता है और भक्त की भक्ति के संकेत देता है। मुख्य रूप से शिव भक्त भोलेनाथ का श्रृंगार चंदन से करते हैं फिर उसे अपने माथे पर लगाते हैं तो उन्हें पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

नकारात्मक शक्तियों को कम करता है

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंदन का तिलक नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी मान्यता है कि चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति के मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य आकर्षित होता है। यदि आपको किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति के अपने आस-पास संकेत मिलते हैं तो आप माथे के ठीक बीच में चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

चंदन का तिलक लगाने से कई तरह के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं। चाहे आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तनाव कम करना चाहते हैं, या अपनी आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहते हैं, माथे पर चंदन का तिलक लगाना सबसे प्रभावी तरीका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *