अगर आपको किसी के बारे में जानना हो या खुद के बारे में कुछ पता लगाना हो तो इसके कई तरीके हैं। इन्हीं में से एक है हथेली का रंग।
हिन्दू धर्म में कई शास्त्रों का वर्णन मिलता है। उन्हीं में से एक है हस्तरेखा शास्त्र। हस्तरेखा शास्त्र में न सिर्फ हथेली की रेखाओं को पढ़ कर व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है बल्कि हथेली के रंग से भी कई चीजों के बारे में जाना जा सकता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ संजय आर शास्त्री ने हमें हथेली के रंग के मुताबिक व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी कई बातें बताईं जो न सिर्फ दिलचस्प हैं बल्कि चौंकाने वाली भी हैं। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं कि आपकी हथेली का रंग आपके बारे में क्या कहता है।
पीली हथेली
जिन लोगों की हथेली का रंग पीला (पीले रंग से जुड़े वास्तु नियम) होता है वह जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे लोग अक्सर बीमारियों से घिरे रहते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव भी बड़ा चिड़चिड़ा होता है। ऐसे लोग जीवन में धन तो कमा लेते हैं लेकिन अत्यधिक मशक्कत के बाद। यानी कि ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष बहुत होता है। भाग्य का साथ इन्हें कम ही मिलता है। हालांकि ऐसे लोगों को आध्यात्म से जुड़े रहने पर भगवान का साथ और कृपा प्राप्त होती है।
लाल हथेली
जिन लोगों की हथेली का रंग अक्सर लाल रहता है उनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ऐसे लोग जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेते हैं बल्कि बेहद समझदारी के साथ दूरदर्शिता अपनाते हुए किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। हालांकि ऐसे लोग बेहद रोमांचित होते हैं और एक बार किसी चीज का शौक लग जाए तो उसे आसानी से छोड़ते नहीं है।
सफेद हथेली
यूं तो सफेद हथेली खून की कमी को दर्शाती है लेकिन कई बार कुछ लोगों की हथेली का रंग भी सफेद ही होता है। ऐसे लोग मानसिक तौर पर कमजोर और स्वभाव से भावुक होते हैं। ऐसे लोग मिलनसार भी होते हैं लेकिन बहुत जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। ऐसे लोग मन में कोई भी बात बैठा लेते हैं और किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं।
गुलाबी हथेली
जिन लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है उनका जीवन सुख-संपन्नता से बीतता है। ऐसे लोगों को समाज में भरपूर मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों का करियर भी सक्सेसफुल रहता है और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी के मंत्र) की कृपा इन पर हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोग समाज में अपना एक रुतबा कायम करते हैं और आध्यात्म से भी जुड़े रहते हैं।