रंगभरी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद-आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री जी

3 मार्च, दिन शुक्रवार को रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको रंगभरी एकादशी का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।   

3 मार्च, दिन शुक्रवार को देशभर में रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन पहली बार भगवान शिव माता प्रवति को गौना कर काशी लाए थे और सभी गणों ने उनका स्वागत गुलाल और अबीर उड़ा कर किया था। इसी कारण से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

ज्योतिष गणना के आधार पर ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ संजय आर शास्त्री जी का कहना है कि इस बार रंगभरी एकादशी के दिन ग्रहों का अनूठा योग देखने को मिल रहा है जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। कुछ राशियों को रंगभरी एकादशी के प्रभाव से न सिर्फ धन लाभ होता है दिख रहा है बल्कि उनपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा भी बरसने वाली है।

इस साल रंगभरी एकादशी पर सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव मेष, मिथुन और धनु राशि (धनु राशि करियर राशिफल 2023) पर देखने को मिलेगा।

rangbhari ekadashi effect on rashis

इन योगों के प्रभाव से इन तीनो राशियों को लाभ होने वाला है। रंगभरी एकादशी से इन राशियों के रुके हुए काम बनने लगेंगे और तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे।

 

मेष राशि

इस साल रंगभरी एकादशी पर शुभ योगों के संगम से मेष राशि को धन लाभ होगा एवं धन में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी के लिए समय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

rangbhari ekadashi affect on zodiac signs

मिथुन राशि

इस साल रंगभरी एकादशी पर शुभ योगों के संगम से मिथुन राशि के जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव कम होगा, परिवार में पनप रहा कलह भी दूर हो जाएगा। साथ ही, वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स) में प्यार बढ़ेगा।

धनु राशि

इस साल रंगभरी एकादशी पर शुभ योगों के संगम से धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थित में सुधार आएगा। भाग्य साथ देगा और परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लिए गए निर्णयों का शुभ फल प्राप्त होगा।

तो ये थी वो राशियां जिन पर रंगभरी एकादशी के दिन भगवाना शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा बरसेगी और इनका भाग्योदय होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *