पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला

पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला

वैशाली के हाजीपुर सदर थाना इलाके के गांव बीरोपुर में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है । पीड़ित पूर् सैनिक के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से हमला किया

हमले के बाद गंभीर हालत में हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती पूर्व सैनिक के मुताबिक जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर पहले तो उनसे धक्कामुक्की की गई । इसके बाद अगले दिन बाइक से जाते वक्त उन पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया । उनके मुताबिक सुरेश ठाकुर व अन्य लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया । पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *