महेंद्र वाल्मीकि को क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया

हरदोई शाहाबाद दीपू अवस्थी की रिपोर्ट-:2022 के विधान सभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज लखनऊ निराला नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र कार्यालय में सभी अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमे शाहाबाद के विधान सभा चुनाव में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुसूचित समाज के तेज तर्रार और मृदुभाषी नेता एडवोकेट महेन्द्र वाल्मीकि को अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत द्वारा पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया।
बताते चले कि वर्तमान चुनाव में महेन्द्र वाल्मीकि के पास कई अहम पदों की जिम्मेदारियां थी

जो इन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से निभाई और अपनी विधानसभा शाहाबाद की सीट को जीत दर्ज करवाकर विजयी बनाया।
नगर पालिका शाहाबाद में राज्यपाल द्वारा नियुक्त नामित सभासद महेन्द्र वाल्मीकि इस समय हरदोई जिले में अनुसूचित वर्ग के सबसे लोकप्रिय नेताओ में से एक हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *