बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहा अन्याय निंदनीय : डॉक्टर मनोज शुक्ला

 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहा अन्याय निंदनीय : डॉक्टर मनोज शुक्ला

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनोज शुक्ला ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की है। शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर घोर अन्याय हो रहा है। यह अन्याय वहां की सरकार की ओर से प्रायोजित है। वहां हिन्दू परिवार के घर जलाए जा रहे हैं। मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। चर्च और गुरुद्वारे को निशाना बनाया जा रहा है। साधु संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में एक भारतीय और हिन्दू होने के नाते हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं।

शुक्ला ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत सरकार को समुचित कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही आम जनमानस को भी इंटरनेट के जरिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। हमें अपनी लेखनी,सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पूरी दुनिया को जगाने के लिए जुटना चाहिए। इस अन्याय के खिलाफ हमें मिलकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

शुक्ला ने कहा कि आज बांग्लादेश आतताइयों के गिरफ्त में है। हमारे भाई-बहन वहां असहज हैं। ऐसे में पूरी दुनिया को इस मुद्दे पर एक होकर बांग्लादेश को सबक सिखाना चाहिए। हम अगर सोशल मीडिया के जरिए अपने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भाई-बहनों की आवाज बने तो निश्चित रूप से वहां की सरकार पर दबाव बनेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकना पड़ेगा।

शुक्ला ने कहा कि वह देश के विपक्षी पार्टियों से अनुरोध करते हैं कि बांग्लादेश के मुद्दे पर सभी एक होकर अपने भाई-बहनों की आवाज बनें। यह राजनीति का मुद्दा नहीं है बल्कि किसी के सामाजिक सुरक्षा का मामला है। वहां हिन्दुओं के दुकानों को जलाया जा रहा है। हमारे तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। इस लिए सभी को एक होकर भारत की आवाज बनना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *