HARDOI टडियावां-: क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार को 48 घंटे बाद बहाल हुई है। दरअसल बीते गुरूवार की देर रात से आंधी और बूंदाबांदी होने के चलते कई जगहों पर लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। जेई परमानंद ने संज्ञान लेते हुए तत्काल सम्बन्धित लाइनमैनों से खामियां दूर करते हुए आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। विद्युत कर्मियों की काफी मशक्कत करने के बाद शनिवार को 48 घंटे बाद आपूर्ति पटरी पर आ गई है। इससे इलाकाई ने लोगों ने राहत की सांस ली है।