राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हितों के लिए काम करेगी भारत राष्ट्रीय सेवक संघ

अमरोहा-:भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विनोद नागर ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के साथ-साथ देश के किसानों की आवाज बनेगी। इस दिशा में पार्टी की से अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। हमारा संगठन राज्यवार किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहा है।

विनोद नागर ने सोमवार को अमरोहा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे देश के किसान एक हों और अपनी आवाज को बुलंद करें। विनोद नागर ने कहा कि यहां आज हजारों किसान एकत्र हुए हैं एक दिन यह संख्या लाखों में बदलेगी। क्योंकि हमारा उद्देश्य किसान हित है। हम किसानों के लिए राजनीति में आए हैं। किसानों पर अब राजनीति नहीं होने देंगे। आने वाले दिनों में हम किसानों की समस्याओं को लेकर केन्द्र सरकार को अवगत कराएंगे।

हमारे संगठन में 30 लाख से अभी अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह दिखाता है कि प्रदेश और देश की जनता,किसान हमपर भरोसा कर रही है। आज हम इतना ही कहेंगे कि आप के भरोसे पर खरा उतरेगे। हम आप के हित मे ताउम्र काम करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *