सड़क हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर, पत्नी ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

🚨 NBM हिंदी न्यूज़ 🚨

सड़क हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर, पत्नी ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

हरदोई शहर के आशानगर निवासी मोहित पांडे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 

लगातार इलाज और बढ़ते मेडिकल खर्चों के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मोहित पांडे की पत्नी सोनी पांडे ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

 

परिजनों का कहना है कि समय रहते सहयोग मिल गया तो मोहित की जान बचाई जा सकती है। परिवार ने सभी लोगों से मानवता के नाते आगे आकर मदद करने की अपील की है।

 

📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश

🗞️ विशेष रिपोर्ट : NBM हिंदी न्यूज़

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *