एकाक्षी नारियल के कुछ उपाय आपको भी बना सकते हैं मालामाल-आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री


ज्योतिष में नारियल का बहुत महत्व है। ये पूजा और हवन की मुख्य सामग्री होने के साथ शुभता का प्रतीक और माता लक्ष्मी का प्रिय फल है।

हिन्दू धर्म में पूजा -पाठ के दौरान कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ में विशेष रूप से नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं कोई भी पूजन या हवन इसके बिना अधूरा माना जाता है।
इसे श्री फल भी कहा जाता है क्योंकि ये माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा के दौरान नारियल का इस्तेमाल किया जाता है तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही नहीं किसी भी शुभ काम में या कोई नई वस्तु खरीदने पर नारियल तोड़ने की प्रथा भी सदियों से चली आ रही है।

आमतौर पर हम दो आंखों वाले नारियल का इस्तेमाल पूजन में करते हैं, लेकिन एकाक्षी नारियल यानि जिसमें एक आंख होती है ऐसे नारियल का भी ज्योतिष में विशेष महत्व है। आइए Life Coach और आइए जानते हैं डॉ संजय आर शास्त्री से जानें एकाक्षी नारियल से जुड़े कुछ उपायों और इसके फायदों के बारे में

एकाक्षी नारियल क्या होता है
आमतौर पर हम जानते हैं कि नारियल के सिर पर तीन बिंदु वाली आंखें होती हैं लेकिन इस नारियल की एक आंख होती है। एक आंख वाले नारियल को एकाक्षी नारियल या श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है और यह लाखों में से कोई एक नारियल में ही पाया जा सकता है।

यह नारियल भगवान शिव की तीसरी आंखका प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा नारियल रखा हुआ है तो नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यही नहीं इस तरह का नारियल घर की आर्थिक स्थिति को भी ठीक से बनाए रखने में मदद करता है।
एकाक्षी नारियल के उपाय
अगर आप एकाक्षी नारियल को घर में सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं और इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानें इससे जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में।
पूजा के स्थान पर रखें
अगर आपको बिना वजह कई नुकसान होते हैं और आप उनके कारण नहीं जान पा रहे हैं तो आप घर में गुड लक लाने के लिए एकाक्षी नारियल को पूजा के स्थान पर रखें। पूजा के स्थान पर रखने के साथ इसकी नियमित पूजा भी करें। आप इसमें सिंदूर लगाएं और इसकी पूजा भी नियम से करें। इस उपाय से आपके घर में गुडलक आएगा और बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे।
घर की तिजोरी में रखें
अगर आप पैसों की कमी से परेशान रहती हैं तो इसे घर की तिजोरी या पैसों के स्थान पर रखें। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आपका व्यर्थ में खर्च होने वाला धन बचेगा। ये उपाय आपको जल्द ही धनवान बनाने में मदद करेगा और सभी कामों में सफलता दिलाएगा। ये उपाय आपको किसी भी कर्ज से मुक्ति भी दिलाएगा और अगर आप जीवन में असफल हो रही हैं तो उसके कारण भी आपको जल्द पता चलेंगे, जिससे आप समस्याओं से बाहर निकल पाएं।
एकाक्षी नारियल के फायदे
ऐसा कहा जाता है कि एकाक्षी नारियल वाले घर में किसी भी प्रकार की बाधाएं नहीं आती हैं और धन का आगमन बना रहता है।
यह नारियल (कलश पर नारियल क्यों रखा जाता है)बहुत ही शुभ और उपयोगी होता है और देवी-देवताओं की कृपा पाने का सर्वोत्तम उपाय माना जाता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है।
एकाक्षी नारियल धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और जीवन में कभी भी आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
एकाक्षी नारियल आपको एकाग्रता विकसित करने में मदद करता है। आप इसे बच्चे के स्टडी रूम में भी रख सकती हैं।
एकाक्षी नारियल का दैनिक जीवन और धर्म दोनों के लिए विशेष महत्व है। हालांकि इसे हासिल करना मुश्किल होने के बावजूद, यह सफलता का एक बहुत ही उपयोगी माध्यम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *