
NBM HINDI न्यूज-:योगी का ‘खास’ तोहफा, शपथ के तुरंत बाद शुभेंदु अधिकारी को पहनाया अपना भगवा गमछा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भगवा गमछा उतारकर शुभेंदु अधिकारी को पहनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि भवानीपुर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता मौजूद रहे।
राजनीतिक गलियारों में योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया भगवा गमछा सम्मान, विश्वास और नए राजनीतिक सफर का प्रतीक माना जा रहा है।